
रायपुर: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने 18 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत पुलिस मुख्यालय (PHQ), एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।






















