रायपुर:  छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार राज्य के 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले और उनके प्रभार में बदलाव किए गए हैं।

जारी आदेश में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों के विभागीय प्रभार में परिवर्तन किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव में सबसे अहम परिवर्तन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के कलेक्टर पद पर किया गया है, जहां नए कलेक्टर की नियुक्ति की गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!