9 जुलाई तक कार्यभार संभालने के निर्देश, कई जिलों में नई तैनाती

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य की उच्च न्यायिक सेवा में व्यापक प्रशासनिक बदलाव करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीशों से लेकर रजिस्ट्रार स्तर तक कई अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 9 जुलाई तक अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

रजिस्ट्रार स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव, हाई कोर्ट प्रशासन में नई जिम्मेदारियां

हाई कोर्ट रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आदेश के अनुसार बलौदाबाजार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी को बिलासपुर हाई कोर्ट में रजिस्ट्रार विजिलेंस नियुक्त किया गया है। उन्हें रजिस्ट्रार आई एंड ई का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।इसके साथ ही ओम प्रकाश जायसवाल को रजिस्ट्रार (न्यायिक) तथा रूपनारायण पठारे को हाई कोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी का सचिव बनाया गया है।

जिला न्यायालयों में भी बड़ा बदलाव, कई जिलों की कमान बदली

हाई कोर्ट के आदेश के तहत बलौदाबाजार के प्रथम जिला जज राकेश कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में अतिरिक्त निदेशक के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।वहीं सूरजपुर की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनीता वार्नर का तबादला बलौदाबाजार किया गया है, जबकि दुर्ग परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश थॉमस एक्का को सूरजपुर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

विशेष अदालतों और फास्ट ट्रैक कोर्ट में नई नियुक्तियां

अजय सिंह राजपूत को जगदलपुर स्थित एनआईए स्पेशल कोर्ट का विशेष न्यायाधीश बनाया गया है। वहीं हाई कोर्ट में रजिस्ट्रार (न्यायिक) रहे सुमित कपूर को रायपुर जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के रूप में भेजा गया है।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का भी पुनर्विन्यास

इस आदेश के तहत सिद्धार्थ अग्रवाल को जगदलपुर का प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, किरण कुमार जांगड़े को बलरामपुर-रामानुजगंज का प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।विनय कुमार प्रधान को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तथा डमरूधर चौहान को रायपुर का दसवां जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के अतिरिक्त निदेशक अमित कुमार कोहली को रामानुजगंज का द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं जगदलपुर एनआईए स्पेशल कोर्ट की विशेष न्यायाधीश संगीत नवीन तिवारी को बलौदाबाजार में प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई है।हाई कोर्ट के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को न्यायिक व्यवस्था में कार्यकुशलता बढ़ाने और जिम्मेदारियों के अधिक प्रभावी पुनर्वितरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Judges Transfer
Judges Transfer
Judges Transfer

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!