भोपाल। वर्ष 2025 में लागू किए गए नए वक्फ अधिनियम के बाद राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश में वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन किया है। प्रविधान के अनुसार दो हिंदू सदस्यों को भी बोर्ड में शामिल किया गया है। वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति करने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य है।

वक्फ बोर्ड में कुल 11 सदस्य रखने का प्रविधान है, जिसमें कुछ पदेन होते हैं, जिसमें स्टेट बार काउंसिल का अध्यक्ष और आयुक्त पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण शामिल हैं।मध्य प्रदेश में इन दिनों बार काउंसिल के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, इस कारण बार काउंसिल के अध्यक्ष का पद खाली है। इसकी अधिसूचना पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जारी कर दी है।बोर्ड में अध्यक्ष डा. सनव्वर पटेल के अतिरिक्त पहले से सदस्य नेजमा हेपुतुल्ला, भोपाल उत्तर से विधायक आतिफ अकील, उज्जैन के रहने वाले फैजान खान, इंदौर की फातिमा चौधरी, बैरसिया भोपाल की पार्षद शाइस्ता सुल्तान, रतलाम की पार्षद शबाना खान और हिंदू सदस्यों में इंदौर के मनोज मालपानी और राघवगढ़ (गुना) के अनिमेष भार्गव को बोर्ड में सदस्य बनाया गया है।

इसके पहले विधायक के नाते आरिफ अकील सदस्य थे। उनकी मृत्यु के बाद उनके बेटे अतीफ अकील को जगह दी गई है। स्टेट बार काउंसिल का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद उन्हें भी इसमें शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही अध्यक्ष और सभी 10 सदस्य हो जाएंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!