अंबिकापुर: सरगुजा जिले में मामूली विवाद के बाद तलवार लहराकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की तलवार भी बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार, नमनाकला खटिकपारा निवासी अंजनी सारथी ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 मार्च 2026 को मोहल्ले के लेदरी नामक युवक ने अपने साथियों गोपी और गोलू के साथ मिलकर विवाद के दौरान तलवार लेकर हमला किया। आरोप है कि तलवार के हत्थे से सिर पर वार करने से प्रार्थिया को चोट आई।पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अंबिकापुर में विभिन्न धाराओं समेत आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे थे।नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विशाल दास, गोपी चौधरी और रवि गुप्ता उर्फ गोलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार जब्त कर ली है। इसके बाद तीनों आरोपियों को 14 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पूरे मामले की कार्रवाई में उप निरीक्षक के.के. यादव, प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा, सियाराम मरावी, सतीश सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!