रायपुर:  छत्तीसगढ़ से होकर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। साउथ ईस्टर्न रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में पांचवीं रेलवे लाइन को जोड़ने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य और ट्रैफिक ब्लॉक किया जाएगा। इसके चलते 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियों में छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी।

रेलवे के इस तकनीकी और निर्माण कार्य का असर झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था और टिकट बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनों में इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस, हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस, हटिया-LTT एक्सप्रेस, हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस और आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस शामिल हैं।

इन ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस: 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस:25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस:26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर
12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस:28 सितंबर और 12 अक्टूबर
12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस: 30 सितंबर और 14 अक्टूबर
01001 LTT-सांतरागाछी स्पेशल:29 सितंबर
01002 सांतरागाछी-LTT स्पेशल:1 अक्टूबर
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस: 1 और 13 अक्टूबर
18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस: 2 और 14 अक्टूबर
22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर
22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर
12812 हटिया-LTT एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर
12811 LTT-हटिया एक्सप्रेस: 12 अक्टूबर
12262 हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस: 13 अक्टूबर
12261 CSMT-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 14 अक्टूबर
13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 1 अक्टूबर

रेलवे द्वारा किया जा रहा यह कार्य भविष्य में रेल यातायात को बेहतर बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!