कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पंडरिया थाना क्षेत्र के लघान गांव के पास हुआ, जहां दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त कि दोनों कारों के उड़े परखच्चे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्रॉन्क्स कार (CG 09 JS 4619) और वैगनआर कार (MP 50 ZB 0139) के बीच भीषण टक्कर हुई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उनमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक व्यक्ति की मौके पर मौत

दुर्घटना में एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कबीरधाम जिले के धरमपुरा निवासी के रूप में हुई है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर टक्कर के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हादसा किस वजह से हुआ।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!