मेष- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 अगस्त, 2026 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. किसी कार्य या प्रोजेक्ट को सरकार की तरफ से लाभ हो सकता है. ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा हो सकती है. व्यापार के काम से कहीं बाहर जाना हो सकता है. काम में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे. परिजनों संग विचार विमर्श करेंगे. घर की साज-सज्जा के लिए खर्च करेंगे. माता के साथ सम्बंध और प्रगाढ़ होंगे. व्यवसाय में आर्थिक लाभ हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है.

वृषभ- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 अगस्त, 2026 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है. नए काम शुरू कर सकेंगे. इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे. नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त काम या कोई नया टारगेट मिल सकता है. विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा. लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है. तीर्थ यात्रा भी संभव हो सकेगी. अत्यधिक काम के बोझ से थकान का अनुभव करेंगे. जल्दबाजी में किए काम से आपको नुकसान हो सकता है.

मिथुन- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 अगस्त, 2026 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आज आपको काफी सावधानी रखने की जरूरत है. आज इलाज या शल्य चिकित्सा को टालना बेहतर होगा. क्रोध से खुद की हानि कर लेंगे. दिमाग को शांत रखें. मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें. शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप अस्वस्थ रहेंगे. वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद को टालने में सफलता प्राप्त होगी. खर्च अधिक होने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा. मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ईश्वर की आराधना करें.

कर्क- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 अगस्त, 2026 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज मौज-शौक और मनोरंजन की प्रवृत्ति में आप खोए रहेंगे. मित्रों, परिवार के साथ मनोरंजन या पर्यटन पर जाने का अवसर मिलेगा. स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्र आभूषण आदि की खरीदारी होगी. वाहन सुख प्राप्त होगा. व्यवसाय में भागीदारी से लाभ होगा. मित्रों से आकर्षण होगा. प्रेमीजनों को प्रेम में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे. आज जल्दबाजी में काम नहीं करें.

सिंह- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 अगस्त, 2026 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. आज आपके परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी. ननिहाल से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा. विरोधियों की पराजय होगी. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है.

कन्या- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 अगस्त, 2026 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज संतान को लेकर चिंतित रहेंगे. मन विचलित हो सकता है. पेट से संबंधित कोई बीमारी या दर्द रह सकता है. विद्यार्थियों को आज दिक्कत आएगी. पढ़ाई में सीनियर्स की मदद ले सकते हैं. आकस्मिक खर्च की संभावनाएं हैं. तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहें. प्रियजनों से मिलाप होगा. शेयर बाजार में निवेश से सावधान रहें. निवेश के लिए अभी कोई योजना बनाना आपके हित में नहीं है. नौकरी या व्यवसाय में ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें.

तुला- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 अगस्त, 2026 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. अत्यधिक संवेदनशीलता और विचारों के बवंडर से आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. माता और महिलाओं के मामले में आपको चिंता रहेगी. यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं होने से यात्रा करना टालें. सीने में दर्द की परेशानी होगी. जमीन संबंधी मामलों में सावधानीपूर्वक व्यवहार करने की जरूरत है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. कार्यस्थल पर आज केवल अपने काम पर ध्यान दें.

वृश्चिक- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 अगस्त, 2026 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के योग हैं. भाई-बहनों के साथ पारिवारिक चर्चा का आयोजन होगा. तन और मन में स्फूर्ति और आनंद का अनुभव होगा. मित्रों तथा सगे- संबंधियों के आने से मन खुश रहेगा. आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्या के प्रति रुचि होगी. यात्रा का प्रवास होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है. व्यापारी भी आज आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी.

धनु- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 अगस्त, 2026 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आज मन की स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी. उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी का अनुभव करेंगे. निरर्थक धन खर्च होगा. काम पूरा होने में विलंब होगा. महत्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है. परिजनों से गलतफहमी टालने का प्रयास करें. दूर बसने वाले मित्र या स्नेहियों से मुलाकात होगी. ये आपके लिए लाभदायक साबित होंगे. स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन मध्यम फलदायी है.

मकर- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 अगस्त, 2026 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आज निर्धारित कार्य सफलता से पूरे होंगे. ऑफिस या व्यावसायिक स्थल पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा. गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मानसिक स्वस्थता अच्छा बना रहेगी. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी. उत्तम भोजन और वस्त्र-आभूषण मिलेंगे. वैवाहिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा. विद्यार्थियों के लिए समय लाभ का बना हुआ है.

कुंभ- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 अगस्त, 2026 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आज किसी काम को करने में आपका मन नहीं लगेगा. आर्थिक लेन-देन नहीं करना उचित होगा. खर्च की मात्रा अधिक रहेगी. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव कर पाएंगे. स्वजनों संग मतभेद उत्पन्न होंगे. किसी का हित करने से मुसीबत हो सकती है. क्रोध पर नियंत्रण रखें. मानहानि हो सकती है. जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है. हो सके तो ज्यादातर समय मौन रहें.

मीन- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 अगस्त, 2026 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. सामाजिक काम या समारोहों में भाग लेने का अवसर आएगा. मित्रों-स्नेहीजनों के साथ की मुलाकात मन को खुशी देगी. सुंदर स्थान पर पर्यटन का आयोजन होगा. शुभ समाचार मिलेगा. पत्नी और संतान से लाभ प्राप्त होगा. आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना है. घर का इंटीरियर बदलने के लिए आज कोई वस्तु खरीद सकते हैं. कार्यस्थल पर आप अपने अधूरे काम पूरे कर पाने की स्थिति में रहेंगे.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!