सूरजपुर:  वन परिक्षेत्र प्रतापपुर अंतर्गत सर्किल धरमपुर के ग्राम सिंघरा (कोढ़ीडोल पारा) में प्राप्त जानकारी के अनुसार, 09 जून 2026 की देर रात लगभग 12ः15 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिंघरा (कोढ़ीडोल पारा) में कुछ लोग ओमनी वैन में अवैध रूप से लकड़ी लोड कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वनवृत के मार्गदर्शन तथा वनमण्डलाधिकारी सूरजपुर दुलेश्वर प्रसाद साहू के निर्देशन में वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और क्षेत्र की घेराबंदी कर वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ओमनी वैन से 09 नग अवैध साल चिरान (लकड़ी) बरामद की है।

वन विभाग की टीम ने रात करीब 12ः30 बजे ओमनी वैन क्रमांक ब्ळ 04 ठभ् 6275 को पकड़ लिया। हालांकि, अंधेरे का लाभ उठाकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 09 नग अवैध साल चिरान बरामद किया गया।

वन विभाग ने मामले में वन अपराध दर्ज कर लिया है तथा भारतीय वन अधिनियम, 1927 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार चालक की तलाश भी जारी है। वन विभाग के अनुसार, इस सफल कार्रवाई में उपवनमण्डलाधिकारी प्रतापपुर, वन परिक्षेत्राधिकारी प्रतापपुर एवं परिक्षेत्र सहायक धरमपुर की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!