अम्बिकापुर:  सरगुजा जिले के लखनपुर में पदस्थ कृषि विभाग के प्रभारी एसएडीओ विनायक पाण्डेय पर महिला कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार, अभद्र व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत के बाद छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने सुनवाई करते हुए विनायक पाण्डेय के तत्काल निलंबन की अनुशंसा की है।

जानकारी के अनुसार, कृषि विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने प्रभारी एसएडीओ विनायक पाण्डेय के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अधिकारी द्वारा लगातार अभद्र व्यवहार किया जाता था, जिससे कर्मचारियों को मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था।
मामले की सुनवाई के दौरान आयोग ने संबंधित पक्षों को उपस्थित होने के निर्देश दिए थे, लेकिन प्रभारी एसएडीओ विनायक पाण्डेय सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए। इसे गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की है।

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि महिला कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए विनायक पाण्डेय को तत्काल निलंबित किए जाने की अनुशंसा संबंधित विभाग को भेजी है।अब इस मामले में कृषि विभाग और राज्य शासन द्वारा आगे क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!