{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

जशपुर:  बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में बगीचा पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम महादेवडांड़ की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को असिस्टेंट इंजीनियर भूपेन्द्र राठौर अपने स्टाफ के साथ ग्राम महादेवडांड़ में बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने पहुंचे थे। गांव में करीब 1 लाख 67 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया था। इसी राशि की वसूली के दौरान पंखरासियुस तिर्की विवाद करने लगा। आरोप है कि उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच उसका पुत्र सोमल तिर्की भी मौके पर पहुंच गया और असिस्टेंट इंजीनियर को जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी के डंडे एवं अन्य वस्तु से हमला कर दिया। हमले में भूपेन्द्र राठौर के सिर और कंधे में चोट आई।
घटना के बाद प्रार्थी की शिकायत पर बगीचा थाने में अपराध क्रमांक 300/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।मामले में तत्परता दिखाते हुए बगीचा पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 15 नवंबर 2026 को दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में सोमल तिर्की (31 वर्ष), पिता पंखरासियुस तिर्की तथा पंखरासियुस तिर्की (73 वर्ष), पिता  सिरिल तिर्की शामिल हैं।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रांत कुमार सोन, उप निरीक्षक अर्जुन यादव, प्रधान आरक्षक इस्ताक खान, आरक्षक मुकेश पाण्डेय, आरक्षक महेश मालाकार सहित थाना बगीचा पुलिस की टीम का योगदान रहा।

डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना और शासकीय कर्मचारियों के साथ मारपीट करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई करेगी। उन्होंने आम नागरिकों से कानून का सम्मान करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!