


आशीष कुमार गुप्ता
अंबिकापुर/सेदम: बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पोकसरी के कुरोपहरी निवासी सोभरन राम पिता स्व बैतेन राम उम्र 43 वर्ष जाति कवर गुरुवार सुबह 10बजे खेत देखने घर से निकला था जिसके दोपहर तक घर नहीं आने और खाना नहीं खाने पर परिजन खेत जाकर ढूंढने लगे लेकिन सोभरन नहीं मिला।खेत के बगल में स्थित तालाब के पास चप्पल दिखाई दिया और परिजन सोभरन को ढूंढते रह गए और घर वापस चल दिए शुक्रवार सवेरे सोभरन का शव तालाब में तैरते पाया गया ग्रामीणों द्वारा 112को सूचना देकर बुलाया गया ऐसे 12 टीम की उपस्थिति में शव को निकाल परिजनों से पहचान करवाकर पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली भेज दिया गया।ग्रामीणों ने बताया कि सोभरन सीतापुर में घरजिहा रहता था ,जो अपने पैतृक निवास पोकसरी कुरोपहरि खेती करने 2महीने से यही रुका हुआ था।
































