

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के चौकी डवरा, थाना पस्ता क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकरारी में पूर्व रंजिश के चलते टांगी से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा।
जानकारी के अनुसार , ग्राम पकरारी निवासी धरमसाय पैकरा (38 वर्ष) ने चौकी डवरा में शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 22 जुलाई 2025 की भोर लगभग 5:00 बजे उसके पिता पर गांव के ही रामप्रीत पैकरा (45 वर्ष) ने पुरानी रंजिश के चलते टांगी से गले पर जानलेवा हमला किया।
चौकी प्रभारी विजय दुबे के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस टीम ने अपराध क्रमांक 28/2025 धारा 109 भा.दं.सं. के तहत मामला पंजीबद्ध कर ग्राम पकरारी में दबिश देकर चंद घंटो में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।
संपूर्ण कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक रोपन राम पैकरा, प्रधान आरक्षक अमोल कश्यप, आरक्षक शैलेंद्र सिंह, बुद्धिमान सिंह, बजरंग राम, सकेंद्र पैकरा, फूलसाय पावले तथा सौरभ केरकेटा की प्रमुख भूमिका रही।











