सूरजपुर: सूरजपुर जिले के खनिज शाखा द्वारा आज ग्राम नरेशपुर स्थित रेत खदान का निविदा खोला गया, जिसमें कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए। उपरोक्त आवेदकों में 04 बोलीदार तकनीकी रूप से अपात्र पाए गए। 22 अधिमानी बोलीदारों का लॉटरी कराया गया। जिसमे  विपिन प्रसाद गुप्ता आ.  सरयू गुप्ता, निवासी बरपारा, भँवरपारा, तहसील बलरामपुर, जिला बलरामपुर को पोर्टल के माध्यम से चयनित किया गया।

कलेक्टर  एस.जयवर्धन के मार्गदर्शन में यह रेत खदान स्वीकृति हेतु निविदा सुबह 10.30 बजे से ऑनलाइन ओपन की गई। कलेक्टर एस.जयवर्धन, खनिज अधिकारी  राहुल गुलाटी, खनिज विभाग के अन्य अधिकारियों/कर्मचारी एवं बोलीदाताओं की उपस्थिति में नीलामी की प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूरा किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!