सूरजपुर: कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ के अधीनस्थ स्वास्थ्य संस्थाओं के रिक्त पदों पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चयनित अभ्यर्थियों हेतु आदेश जारी किया गया था, तथा कार्यालय में उपस्थिति देने के अंतिम तिथि तक चयनित अभ्यर्थियों के उपस्थिति नहीं दिये जाने पर प्रथम प्रतीक्षा सूची के चयनित अभ्यर्थियों के द्वारा कार्यालय में उपस्थिति के अंतिम 05 फरवरी 2026 तक उपस्थित नहीं होने पर द्वितीय प्रतीक्षा सूची का अवसर 10 मई तक दिया गया था। इसके पश्चात् लैब अटेण्डेन्ट, (डीपीएचएल, आईडीएसपी), सपोर्ट स्टॉफ, हाउस कीपिंग (एसएनसीयू) और पियर सपोर्टर के पदों पर सूरजपुर जिले के वेबसाईट www.surajpur.gov.in में अपलोड कर तृतीय प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु 29 मई प्रातः 11ः30 बजे कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ के सभाकक्ष में आहुत किया जाता है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!