Delhi PWD QR Code : पहल के तहत राजधानी में सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) अब उन सभी सड़कों पर क्यूआर/बार कोड युक्त डिस्प्ले बोर्ड लगाएगा, जहां स्ट्रेंथनिंग और री-कार्पेटिंग का काम किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही और जन-भागीदारी को मजबूत करना है।

नई व्यवस्था के अनुसार, किसी भी सड़क निर्माण कार्य के पूरा होने के सात दिनों के भीतर प्रमुख चौराहों, बस क्यू शेल्टर और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ये डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। Delhi PWD QR Code स्कैन करते ही नागरिकों को संबंधित परियोजना की पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसमें सड़क का नाम, लंबाई, अंतिम मरम्मत की तारीख, ठेकेदार या एजेंसी का विवरण और स्वीकृत लागत जैसी अहम जानकारी शामिल होगी।

इस सिस्टम की खास बात यह है कि इसमें एक इंटीग्रेटेड फीडबैक मैकेनिज्म भी जोड़ा गया है। इसके जरिए नागरिक सड़क की गुणवत्ता पर अपनी राय, शिकायत या सुझाव सीधे विभाग तक पहुंचा सकेंगे। इससे न केवल काम की निगरानी आसान होगी, बल्कि जिम्मेदारी भी तय होगी।

Delhi PWD QR Code योजना के तहत राजधानी की करीब 600 किलोमीटर सड़कों को कवर किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के पास कुल 1440 किलोमीटर सड़कों का नेटवर्क है, जिनमें से चयनित सड़कों पर इस नई प्रणाली को लागू किया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!