गरियाबंद: करीब 20 दिन से लापता प्रेमी जोड़े का शव ओडिशा के जंगल से बरामद किया गया है। जिले के देवभोग से प्रेमी जोड़ा 15 अप्रैल से लापता था। मामला चंदाहांडी थाना क्षेत्र का है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है। युवक के स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

जानकारी के मुताबिक थाना चंदाहांडी क्षेत्र के कूहड़ी जंगल में युवक-युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली है। दोनों एक ही फंदे पर पेड़ से लटकते मिले। ये इलाका देवभोग के ऋषिझरन से महज ढाई किलोमीटर दूर है। शव की पहचान कुम्हड़ी निवासी सुशील यादव (27) और मंधना निधि (18) के रूप में हुई है। दोनों के स्वजनों ने चंदाहांडी पहुंचकर शव की शिनाख्‍ती कर ली है।इधर, युवक के पिता भुजबल ने हत्या की आशंका जताई है। पिता ने कहा कि डेड बाडी और बाइक के बीच करीब दो किलोमीटर की दूरी है। यह जानकारी देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े तक भी पहुंची। तब वे टीम के साथ तीन मई को सर्चिंग के लिए भी निकले, लेकिन छत्तीसगढ़ की सीमा पर कहीं भी लाश नहीं मिली। इसके बाद शुक्रवार शाम को देवभोग पुलिस नेशनिवार को ओडिशा पुलिस ने कूहड़ी के जंगल से शव और बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों के स्वजनों से इसकी शिनाख्त कराई है। लाश हफ्तेभर पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ये पता चल सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। ओडिशा की चंदाहांडी थाना पुलिस से संपर्क किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!