

अंबिकापुर: सरगुजा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत और सुचारू बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा व्यापक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यों में संशोधन करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं तहसीलदारों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है।






















