रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख आने वाले दिनों में बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान उत्तरी छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे सरगुजा संभाग समेत उत्तर के इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ सकता है।हालांकि, प्रदेश के अन्य हिस्सों में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नही जताई गई है। यानी मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में फिलहाल तापमान लगभग स्थिर रह सकता है।

प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दिनों प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि, वर्षा के प्रमुख आंकड़ों में कोई विशेष मात्रा दर्ज नही हुई है।आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। विभाग ने अगले दिन के लिए किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नही की है। अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश में बारिश की कोई खास संभावना नहीं जताई गई है। फिलहाल किसी सक्रिय मौसमी सिस्टम का प्रभाव भी सामने नही आया है।

जगदलपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दर्ज

प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान जगदलपुर में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान भी जगदलपुर में 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

रायपुर में आंशिक बादल, 30 डिग्री तक रहेगा अधिकतम तापमान

राजधानी रायपुर में मंगलवार, 24 नवंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

उत्तर में सर्दी बढ़ेगी, बाकी हिस्सों में मौसम लगभग स्थिर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान से साफ है कि अगले कुछ दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में रात और सुबह की ठंड ज्यादा महसूस हो सकती है। वहीं, प्रदेश के मध्य और दक्षिणी इलाकों में तापमान में फिलहाल बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत नही हैं। किसी विशेष मौसमी चेतावनी के अभाव में फिलहाल प्रदेश में मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!