पश्चिम बंगाल दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल में सत्ताधारी दल के खिलाफ माहौल बन चुका है और आगामी चुनाव में भाजपा की जीत तय है। सीएम ने बताया कि उन्होंने झारग्राम जिले में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और चार विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रैली की।

‘ऐतिहासिक रैली में उमड़ा जनसैलाब’

सीएम साय ने दावा किया कि रैलियों में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली, खासकर महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उन्होंने कहा कि राज्य में जनता के बीच सत्ताधारी दल को लेकर असंतोष साफ नजर आ रहा है और यही बदलाव की बड़ी वजह बनेगा।

केंद्र की योजनाओं से वंचित होने का आरोप

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में आम लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में महिलाओं के सम्मान को लेकर भी लोगों में नाराजगी है।

ममता बनर्जी पर सीधा हमला

सीएम साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने 2026 में केंद्र की सत्ता बदलने की बात कही थी। इस पर साय ने कहा कि ममता बनर्जी की राजनीतिक स्थिति कमजोर हो चुकी है और जनता के रुख को देखकर वे असहज हैं।

‘जनता का आक्रोश दिख रहा’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सभाओं और नामांकन रैलियों में उमड़ रही भीड़ यह संकेत दे रही है कि जनता बदलाव चाहती है। सीएम के अनुसार, यही कारण है कि विपक्षी नेता अब इस तरह के बयान दे रहे हैं।

चुनावी माहौल हुआ गरम

सीएम साय के इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आने वाले समय में चुनावी रणनीतियां और आरोप प्रत्यारोप और तेज होने की संभावना है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!