अंबिकापुर: सरगुजा जिले के खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र मैनपाट में 07 जुलाई से 09 जुलाई 2025 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित होने जा रहा है  कल मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और केंद्रीय स् मंत्री जगत प्रकाश नड्डा कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होंगे।

इस प्रशिक्षण सत्र में प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारी भाग लेंगे, जहां पार्टी की नीति, विचारधारा, सुशासन और आगामी रणनीतियों पर चर्चा होगी।

केंद्रीय मंत्री नड्डा का दौरा कार्यक्रम:

श्री नड्डा 7 जुलाई की सुबह दिल्ली से विशेष विमान द्वारा दरिमा (सरगुजा) पहुंचेंगे, इसके बाद हेलीकॉप्टर से मैनपाट स्थित कार्यक्रम स्थल कमलेश्वरपुर जाएंगे। वे दोपहर 2 बजे सांसद-विधायक कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। शाम 4 बजे वे हेलीकॉप्टर से वापस दरिमा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहीं से दिल्ली लौट जाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रात होंगे रायपुर से रवाना, कल मैनपाट में लेंगे त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शविष्णुदेव साय 06 जुलाई की रात राजधानी रायपुर से मैनपाट (सरगुजा) के लिए रवाना होंगे, जहां वे 07 जुलाई से शुरू होने वाले त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। इस शिविर में राज्य के कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायकगण सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय रविवार रात्रि 09:15 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 09:30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन क्रमांक 18241 के माध्यम से अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सोमवार सुबह 08:00 बजे अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा विश्राम गृह अंबिकापुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12:15 बजे दरिमा एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा मैनपाट के लिए उड़ान भरेंगे और 01:00 बजे कमलेश्वरपुर, मैनपाट पहुंचेंगे। 01:15 बजे वे रोपाखार स्थित तिब्बती मठ, सभा कक्ष, कैंप नं-1 में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह, कमलेश्वरपुर (रोपाखार) में रात्रि विश्राम करेंगे।मुख्यमंत्री 08 जुलाई को सुबह पुनः प्रशिक्षण सत्र में शामिल होंगे। वे पूरे दिन मैनपाट में रहेंगे और रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगे। यह कार्यक्रम 09 जुलाई तक जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा:

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!