अंबिकापुर/बलरामपुर।अंबिकापुर शंकरघाट, घुनघुटटा, बलरामपुर, रामानुजगंज, राजपुर, बरियों, झींगों में लोक आस्था का महापर्व छठ के लिए अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती अपने घर- समाज के लिए खुशहाली की प्रार्थना किया। सुदूर गांवों से लेकर जिले तक छठ पर्व की रौनक से अमीर-गरीब हर वर्ग का जीवन रोशन हो रहा है। लोग पूरी श्रद्धा, भक्ति, आस्था और उमंग से पर्व को मनाया। घरों से लेकर घाट तक छठी मईया के सुरीले लोकगीतों गूंजा।वही भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की ड्यूटी लगाई थी।

हर साल की भांति इस साल भी अंबिकापुर शंकरघाट, घुनघुटटा, बलरामपुर, रामानुजगंज, बरियों, झींगों, राजपुर
गेउर नदी के किनारे छठ पर्व पर श्रद्धालुओं व व्रतियों का तांता लगा रहा। व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजा अर्चना की। वही ग्राम नवकी सरनापारा गेउर नदी के किनारे छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया छठ पर्व पर यहां मेला जैसा माहौल बना रहा। राजपुर गेउर नदी किनारे राजपुर नगर सहित आसपास के अलावा झींगों, सिंगचोरा, सेवारी, कमारी, कुसमी, बलरामपुर, अम्बिकापुर, सीतापुर, कोरिया, रायगढ़, बिलासपुर आदि से श्रद्धालुगण पहुंचे। गेउर नदी मेन गेट से ही नदी तट तक चारो साईड लाइटिंग की चकाचक व्यवस्था की गई। व्रती और भक्त गाजेबाजे के साथ छठ घाट पहुचे। छठ पर्व पर नदी किनारे तीन दिनो तक एक मेला जैसा माहौल बना रहा। राजपुर गेउर नदी के सामने जंगल है इससे यहां की खूबसूरती और भी बढ़ जाता है, वही नदी किनारे ही शिव मंदिर है। व्रतियों और भक्त पहुंचकर पूजा अर्चना की।

आज तक छठ घाट का निर्माण नहीं
गेउर नदी किनारे छठ घाट निर्माण लिए कांग्रेस के पूर्व विधायक चिंतामणि महाराज ने 39.87 लाख रुपए की स्वीकृति कराकर भूमिपूजन किया था। ग्राम पंचायत परसागुड़ी को एजेंसी बनाया गया था मगर आज तक छठ घाट का निर्माण नही हुआ।


आकर्षण का केंद्र बना सूर्यदेव और षष्ठी माता की प्रतिमा
गेउर नदी किनारे छठ घाट पर बीच मे सूर्यदेव और षष्ठी माता की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना व्रतियों ने पूजा अर्चना कर सुख, शांति, समृद्धि की कामना की वही युवाओं ने पूजा अर्चना कर सेल्फी ली। इस दौरान मौके पर छठ पूजा समिति के सदस्य, पुलिकर्मी, अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

पूर्व विधायक पहुंचे छठ घाट
विधानसभा सामरी के पूर्व विधायक चिंतामणि महाराज छठ घाट पहुंचकर पूजा अर्चना कर सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। इस दौरान संतोष सिंह, प्रदीप जायसवाल, अनिल सोनी, धरम सिंह, राजेंद्र सिंह, ब्रह्मानंद गुप्ता आदि उपस्थित थे।

अशोक कोढ़ी ने लगाया चाय, नास्ता का भंडारा

राजपुर के समाजसेवी अशोक अग्रवाल कोढ़ी ने छठ घाट प्रांगण पर चाय व नास्ता का भंडारा लगाया। अशोक कोढ़ी ठंड के समय जरूरतमंद लोंगो को कंबल, कपड़ा वितरण, गर्मी के समय पानी, शरबत, नवरात्र के समय भंडारा का आयोजन करते हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!