सूरजपुर: सूरजपुर शहर के नेहरू पार्क में प्रेम प्रसंग का एक दर्दनाक अंत सामने आया है। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद फरार आरोपी को सूरजपुर पुलिस ने कुछ ही घंटों में जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि भण्डारपारा लटोरी निवासी राधिका राजवाड़े अपने प्रेमी रितेश राजवाड़े, निवासी कुरुवा, के साथ नेहरू पार्क गई थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रितेश को राधिका पर किसी अन्य युवक से संबंध होने का संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।आरोप है कि गुस्से में आकर रितेश ने चाकू से राधिका के गले पर कई वार कर दिए। गंभीर हालत में उसे तत्काल जिला अस्पताल सूरजपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही राधिका ने दम तोड़ दिया।वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूरजपुर पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने पीढ़ा क्षेत्र के यूकेलिप्टस जंगल में घेराबंदी कर आरोपी रितेश राजवाड़े को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त चाकू सहित अन्य साक्ष्य जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!