अंबिकापुर:  सरगुजा जिले के सीतापुर में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर नायब तहसीलदार से मारपीट करने का आरोप लगा है। मामले में नायब तहसीलदार तुषार मानिक की शिकायत पर पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो समेत 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने आरोप लगाया है कि विधायक और उनके समर्थकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान उनकी शर्ट तक फट गई और उन्हें चोटें भी आई हैं। तुषार मानिक ने मीडिया के सामने अपने शरीर पर लगे चोट के निशान भी दिखाए।

बताया जा रहा है कि घटना के समय मौके पर एसडीएम फागेश सिन्हा भी मौजूद थे। उन्होंने नायब तहसीलदार को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि विधायक समर्थकों ने उन्हें भी वहां से दूर कर दिया। घटना के बाद नायब तहसीलदार और एसडीएम दोनों कलेक्टर अजीत वसंत से मिलने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत की।

वहीं दूसरी ओर, विधायक रामकुमार टोप्पो की बड़ी बहन सीमा धनकी ने नायब तहसीलदार पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विवाद की शुरुआत प्रशासनिक अधिकारी के व्यवहार से हुई।

फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब सभी की नजर आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!