


बेमेतरा: जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। लगातार बारिश के बीच राउलपुर गांव (बालसमुंद के पास) में कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे की चपेट में आने से दो सगी मासूम बहनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय वंशिका और 10 वर्षीय राधिका खाना खाने के बाद हाथ धोने बाहर गई थीं। इसी दौरान बारिश से कमजोर हो चुकी मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई और दोनों बहनें उसके मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां एक दिन पहले ही अपने माता-पिता के साथ रायपुर से गांव लौटी थीं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।





















