राजनांदगांव। अरिहंत ट्रेडर्स के कर्मचारी सुरेश जोशी की मौत के प्रकरण को पुलिस ने राजफाश कर लिया है। सुरेश की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक मुख्य आरोपित प्रकाश गोलछा घटना के दिन से फरार है। इसने अरिहंत ट्रेडर्स ज्ञानचंद बाफना से रंजिश निकालने के लिए षड़यंत्र रचा और मालिक से रंजिश भुनाने उसके नौकर की हत्या कर दी।

आरोपितों ने मृतक सुरेश को कोल्डिंक्स में विषाक्त पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या की। घटना मुख्य आरोपित प्रकाश गोलछा के फार्म हाउस में अंजाम दिया, जिसके बाद शव को आरोपितों ने पार्रीकला के पास लाकर छोड़ दिया था। फरार मुख्य आरोपित प्रकाश ने अरिहंत ट्रेडर्स के मालिक को ब्लैकमेल करने की साजिश रचकर चारों आरोपितों को शामिल किया था। शनिवार को पुलिस अधीक्षक के सभाकक्ष में एसपी मोहित गर्ग और एएसपी राहुल देव ने हत्या के प्रकरण का राजफाश किया।पुलिस ने सुरेश की हत्या के आरोपित अंबागढ़ चौकी के छछानपहरी निवासी दयाराम साहू (36 वर्ष), डोंगरगांव महरूम निवासी मनीष खुटेल (21 वर्षीय), राजनांदगांव वार्ड 15 बैला पसरा निवासी नितेश सेन (27 वर्षीय) और बालोद जिले के रानीतराई निवासी प्रेमेंद्र निर्मलकर (37 वर्षीय) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपितों से पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपित प्रकाश गोलछा ने आरोपितों को पैसों का लालच देकर अपने प्लान में शामिल किया था।

पुलिस ने अरिहंत ट्रेडर्स में लिफाफा देने आए आटो चालक अफजल खान के पास टाइप व हाथ से लिखा पन्ना मिला। जिसे आरोपित नितेश व उसके सार्थी ने ज्ञानचंद के पास छोड़ने कहा था। नितेश ने प्रेमेंद्र का नाम लिया, जिसके बाद प्रेमेंद्र से पूछताछ में यह स्पष्ट हो गया कि मुख्य आरोपित प्रकाश गोलछा के साथ मिलकर अरिहंत ट्रेडर्स के मालिक ज्ञानचंद बाफना को फंसाने के लिए 21 नवंबर को दोपहर में सुरेश जोशी लेकर फार्म हाउस गए, जहां कोल्ड्रिंक्स में विषाक्त पदार्थ मिलाकर सुरेश की हत्या की। रात में उसकी लाश को पार्रीकला के पास छोड़ दिए। गमछा और जूते को आरोपितों ने रानी सागर में फेंका था।

घटना के मुख्य आरोपित प्रकाश गोलछा वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपित प्रकाश गोलछा के खिलाफ थाने में पूर्व में भी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चालान किया गया है। इसी तरह गिरफ्तार आरोपित नितेश सेन भी आदतन बदमाश है। पहले भी कोतवाली थाना में आरोपित नितेश के खिलाफ भी मामला दर्ज है। वहीं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!