धमतरी। तेज रफ्तार यात्री बस एक ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना में बस में सवार तीन यात्रियों की मौत होने की खबर है। वहीं 12 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर की सुबह धमतरी चारामा हाइवे रोड के बीच बालोद जिला अंतर्गत ग्राम मरकाटोला घाट के पास तेज रफ्तार महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस एक ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना में बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि बस में सवार 12 यात्रियों को चोंटे आई है।

दुर्घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई थी। वाहन चालकों व लोगों की मदद से सभी घायलों को चारामा स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुरूर पुलिस मौके पर पहुंचकर अंदर फंसे शवों को बाहर निकालने में जुटी हुई है। इस घटना के बाद सड़क पर वाहनों की भीड़ लग गई है। पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कराने में जुटी हुई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!