नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आकर 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल है। ये सभी आमदई माइंस में काम करने के लिए जंगल के रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान प्रेशर IED पर पैर पड़ने से ब्लास्ट हो गया। मामला छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह मजदूर जंगल के रास्ते काम के लिए माइंस जा रहे थे। इसी दौरान राजपुर निवासी मजदूर रितेश गागड़ा (21) का पैर IED पर पड़ गया, जिससे जोर का धमाका हुआ। ब्लास्ट की चपेट में आकर रितेश की मौत हो गई और एक मजदूर श्रवण गागड़ा लापता हो गया। उसका शव मिला है। एक अन्य मजदूर घायल है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!