रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक हाथी मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। यह घटना घरघोड़ा वन परिक्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार रात करीब 10 हाथियों का दल चारमार क्षेत्र की रेलवे पटरी पार कर जंगल की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। शरीर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं।टक्कर के बाद हाथी रेलवे ट्रैक के पास ही जमीन पर गिर गया। घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को मिलने पर उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वनकर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। टीम घायल हाथी की निगरानी और उपचार में जुटी हुई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!