सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 6 हार्डकोर इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन दो पर 08-08 लाख एवं चार माओवादियों पर 05-05 लाख कुल 36 लाख रूपये का ईनाम घोषित है। एसपी ने सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को कपडा, त्रिफल एवं प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया।

छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘पूना नर्कोम अभियान’’ नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के भय व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय नक्सली ने आत्मसमर्पण किया।

इन 06 हार्डकोर नक्सली ने किया सरेंडर

01. दूधी पोज्जा पिता स्व. सुक्का (पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेड क्वार्टर टेलर टीम/पीपीसीएम ईनामी 08 लाख छ0ग0 शासन द्वारा) उम्र लगभग 27 वर्ष जाति मुरिया साकिन ताड़मेटला स्कूलपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा (छ0ग0)।

02. दूधी पोज्जे पिता पोड़ियाम लक्खा पति दूधी पोज्जा (पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेड क्वार्टर पार्टी सदस्या ईनामी 08 लाख छ0ग0 शासन द्वारा) उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया साकिन एर्रनपल्ली थाना पामेड़ जिला सुकमा (छ0ग0)।

03. जयक्का उर्फ आयते कोरसा पिता बुधरू (किस्टाराम एरिया कमेटी टेलर टीम कमाण्डर/एसीएम ईनामी 05 लाख छ0ग0 शासन द्वारा) उम्र लगभग 51 वर्ष जाति मुरिया निवासी पदेड़ा गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर।

04. कवासी मुड़ा पिता मादे (दक्षिण बस्तर डिवीजन आई टीम कमाण्डर/एसीएम ईनामी 05 लाख छ0ग0 शासन द्वारा) उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन आऊटपल्ली थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर।

05. कारम नारन्ना उर्फ भूमा पिता मुद्दा उम्र (किस्टाराम एरिया जनताना सरकार स्कूल / एसीएम ईनामी 05 लाख छ0ग0 शासन द्वारा) लगभग 65 वर्ष जाति दोरला निवासी सिंगाराम थाना किस्टाराम जिला सुकमा।

06. रैनु उर्फ मड़कम सुक्का पिता. रामा (अरनपुर एरिया जनमिलिशिया कमाण्डर/एसीएम, ईनामी 05 लाख छ0ग0 शासन द्वारा) उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी भण्डारपदर थाना भेजी जिला सुकमा (छ0ग0)।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!