
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम, मंडल और आयोगों के पदाधिकारियों को मंत्री दर्जा देने की प्रक्रिया के तहत तीन और पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में राज्य शासन की ओर से बुधवार को आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार,छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवालसमेत तीन पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद संबंधित पदाधिकारियों को राज्य मंत्री के दर्जे के अनुरूप सुविधाएं और प्रोटोकॉल मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
बताया जा रहा है कि राज्य सरकार द्वारा निगम, मंडल और आयोगों में नियुक्त पदाधिकारियों को मंत्री दर्जा देने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में अब तीन और पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।राज्य शासन के आदेश के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इसे सरकार के महत्वपूर्ण फैसले के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, आदेश में शामिल अन्य दो पदाधिकारियों के नाम और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी अलग से सामने आने की संभावना है।





















