रायपुर। राजधानी में एक कारोबारी को कथित तौर पर हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो युवतियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, अवैध उगाही और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मई में हुई थी पहचान

शिकायतकर्ता जयंत चौधरी (38), निवासी न्यू सेल्स टैक्स कॉलोनी, शंकर नगर ने पुलिस को बताया कि मई 2026 में उनकी मुलाकात गुढ़ियारी थाने में नित्या सिंह और पायल उर्फ आंचल तिवारी से हुई थी। इसके बाद दोनों लगातार उनके संपर्क में रहीं।

अलग-अलग बहानों से मांगे पैसे

कारोबारी का आरोप है कि दोनों युवतियों ने नौकरी दिलाने, ब्यूटी पार्लर शुरू कराने और अन्य जरूरतों का हवाला देकर कई बार पैसों की मांग की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में उन्हें ब्लैकमेल कर रकम वसूलने और धमकाने की कोशिश की गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों आरोपित युवतियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!