अंबिकापुर: सरगुजा जिले में NH-130 पर बिट्टिकला के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे मौजूद लोगों को कुचलते हुए ट्रेलर से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी। वाहन ने पहले राहगीरों को अपनी चपेट में लिया और फिर आगे जाकर ट्रेलर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया और NH-130 पर जाम लग गया। गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और गहमा-गहमी का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!