

सूरजपुर: सूरजपुर जिले की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब दीपक बैज विश्रामपुर थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ फर्जी तरीके से आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। पार्टी नेताओं ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए कार्रवाई वापस लेने की मांग की है।
विश्रामपुर थाना परिसर के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। मामले को लेकर जिले की राजनीति गर्मा गई है।
खबर अपडेट्स.....





















