रायपुर:  छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक कार्यकुशलता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 87 सहायक अनुभाग अधिकारियों (ASO) को नए विभागों में पदस्थ किया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव मनराखन भूआर्य द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सचिवालय सेवा के कुल 87 सहायक अनुभाग अधिकारियों का अस्थायी रूप से विभागीय स्थानांतरण किया गया है। यह पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू होगी।इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत अधिकारियों को नए विभागों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और विभागीय कामकाज में कार्यकुशलता बढ़ाना है।
तबादले के आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालना होगा। अधिकारियों की विभागवार सूची आदेश में निर्धारित की गई है।

देखिए पूरी लिस्ट

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!