

सूरजपुर: सूरजपुर जिले में चल रहे कांग्रेस के आमरण अनशन को लेकर बड़ी राजनीतिक हलचल के बीच आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में चल रहे अनशन की तीनों मांगों को प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू किया था। लंबे चले विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक दबाव के बाद प्रशासन ने सभी मांगों पर सहमति जताई, जिसके बाद अनशन समाप्त कराया गया।अनशन समाप्त होने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज को नारियल पानी पिलाकर उनका आमरण अनशन तुड़वाया गया। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही।इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति में नया घमासान शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस ने इसे भारतीय जनता पार्टी की “दमनकारी राजनीति” के खिलाफ लोकतंत्र की जीत बताया है। वहीं राजनीतिक जानकार इसे आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति के लिए बड़ा संदेश मान रहे हैं।





















