
अंबिकापुर:होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज, अंबिकापुर के सभागार में 3 नवंबर 2026 को माई भारत (MY Bharat) के अंतर्गत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘एक मजबूत लोकतंत्र, अधिकार एवं कर्तव्य : युवाओं के विशेष संदर्भ में’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शांता जोसफ ने की। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक जागरूकता, तार्किक चिंतन और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना रहा।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। छात्राओं ने प्रभावशाली अभिव्यक्ति और तर्कपूर्ण विचारों के माध्यम से मौलिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया।कार्यक्रम का मंच संचालन प्रतिभा मिंज एवं कविता एक्का ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. नीना गुप्ता, डॉ. सीमा मिश्रा एवं डॉ. मृदुला सिंह शामिल रहीं।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर शिक्षक आलोक चक्रवर्ती ने विषय की सारगर्भित व्याख्या करते हुए युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने तथा अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया।इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकगण सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को लोकतंत्र के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।











