

बलरामपुर: बरियों मंडल के अंतर्गत ग्राम शिवपुर बदौली में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सामरी विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक उदेश्वरी पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुना लाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, आईटी सेल के शुभम सोनी, मंडल महामंत्री सुनील जायसवाल एवं बसंती रजवारे सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हिमांशु, ओबीसी मोर्चा के पप्पू जायसवाल, एससी मोर्चा के नान साय रवि, किसान मोर्चा के विनोद जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, पूरन नेताम और सुरेश जायसवाल ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
इसके अलावा बीडीसी हरि नागेश, सरपंच भोला, वरिष्ठ नेता रामकरण सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री दीपक सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष तारा कुशवाहा और महामंत्री संतोषी सिंह समेत भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी के इतिहास, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

































