अंबिकापुर: सरगुजा संभाग में नशे के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 17 अप्रैल की रात करीब 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर सीतापुर थाना क्षेत्र के कुम्हारपारा महेशपुर में दबिश दी गई। यहां से गौतम बनवासी और जगजीवन प्रजापति के पास से 1704 नग स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल जब्त किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ये नशीली दवाएं दरिमा थाना क्षेत्र के बेलखरिखा निवासी शेख अयातुल्ला उर्फ भोलू खान से खरीदते थे, जो अंबिकापुर के बस स्टैंड स्थित श्याम लॉज में रहकर नशीले इंजेक्शन और दवाओं की सप्लाई कर रहा था। यह भी सामने आया कि भोलू खान एक हत्या के मामले में फरार चल रहा था।सूचना को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा आईजी दीपक झा के मार्गदर्शन में टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर 18 अप्रैल की सुबह श्याम लॉज में दबिश दी और भोलू खान को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 50 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शनऔर 50 नग एविल इंजेक्शन बरामद किए गए।तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी, 22सी और 29 के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि भोलू खान लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय था और लगातार मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस से बच रहा था। सटीक सूचना और तकनीकी सहायता के चलते उसे पकड़ने में सफलता मिली।इस कार्रवाई में साइबर टीम के अमित निकुंज, मुख्य आबकारी आरक्षक अशोक सोनी,रमेश दुबे,कुमारूराम, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह महिला सैनिक चंद्रावती एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!