{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

सूरजपुर:  कलेक्टर  रेना जमील के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं खनिज भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विगत दिवस अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामानुजनगर एवं खनिज विभाग सूरजपुर के संयुक्त दल द्वारा तहसील रामानुजनगर क्षेत्र में गौण खनिज साधारण पत्थर भंडारण स्थलों एवं क्रशर संयंत्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पस्ता स्थित  सपना अग्रवाल एवं  गुप्तेश्वर पाण्डेय के स्वामित्व वाले क्रशर संयंत्रों का संचालन पाया गया। जांच में यह सामने आया कि इन दोनों संचालकों की ग्राम छिन्दिया, तहसील रामानुजनगर में स्वीकृत गौण खनिज पत्थर भंडारण अनुज्ञप्ति की अवधि समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद क्रशर संयंत्र संचालित किए जा रहे थे।

संयुक्त दल ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों स्थलों पर भंडारित खनिज गिट्टी एवं बोल्डर को जप्त किया तथा क्रशर संयंत्रों को सीलबंद कर पंचनामा तैयार किया। उल्लेखनीय है कि खनिज विभाग एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा संवेदनशील एवं प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!