नई दिल्ली। कोलकाता-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट का एक इंजन बीच हवा में बंद होने के बाद मंगलवार को उसमें खराबी आ गई। हालांकि, जिसके बाद उड़ान की लैंडिंग हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह घटना मदुरै-मुंबई उड़ान के एक अन्य विमान में आयी खराबी के कुछ घंटों के भीतर हुई। इंजन में खराबी की पहली घटना दिन में इंडिगो की मदुरै-मुंबई उड़ान में देखी गई।

देश के विमानन नियामक, डीजीसीए ने एक बयान में कहा, “इंजन 2 में खराबी आ गई और इंजन 2 में तेल चिप पाए जाने की चेतावनी आई। चेकलिस्ट के अनुसार इंजन 2 को बंद कर दिया गया और विमान सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया।”

आपको बता दें कि मंगलवार को मदुरै से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में तकनीकी खराबी के बाद मुंबई में उतारा गया। बताया जा रहा है कि हवा में विमान का एक इंजन बंद हो गया, जिसके बाद उड़ान की लैंडिंग हुई और सभी यात्री सुरक्षित विमान से उतार लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि विमान का इंजन हवा में ही बंद हो गया था। उन्होंने कहा कि विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। फिलहाल जांच चल रही है। डीजीसीए ने भी बताया कि विमान का एक इंजन हवा में बंद हो गया था।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!