

बलरामपुर। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर 22 मई 2026 को वन विभाग बलरामपुर द्वारा वनमण्डलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “Our Biodiversity, Our Future” एवं “Acting Locally For Global Impact” रखी गई।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर जैव विविधता संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई। साथ ही स्वामी आत्मानंद स्कूल बलरामपुर में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्लोगन, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वनमण्डलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी, उप वनमण्डलाधिकारी अनिल सिंह पैकरा, शासकीय पीजी कॉलेज रामानुजगंज के असिस्टेंट प्रोफेसर (बॉटनी) अजीफ, सहायक वन संरक्षक आलोक जायसवाल (प्रशिक्षु), वन परिक्षेत्राधिकारी बलरामपुर, राजपुर, वाड्रफनगर सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




















