

बलरामपुर/राजपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियाँ पूरे जोरों पर हैं। शनिवार से प्रारंभ हो रहे इस पवित्र पर्व को लेकर राजपुर नगर स्थित उत्तर वाहिनी गेउर नदी तट पर छठ पूजा सेवा समिति के नेतृत्व में अस्थायी घाटों का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, गंगा आरती, अलाव और चाय वितरण जैसी व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।
नगर के विभिन्न समाजों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर इस सेवा कार्य में भागीदारी निभाई। विशेष रूप से सोनी समाज राजपुर के सदस्यों ने श्रमदान कर समिति का मनोबल बढ़ाया। इस सामूहिक प्रयास से घाट पर साफ-सफाई और व्यवस्था संबंधी कार्यों में तेजी आई है।छठ पूजा सेवा समिति के इन प्रयासों की नगरवासियों ने सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी, सोनी समाज अध्यक्ष सुरेश सोनी, नाई समाज अध्यक्ष प्रमोद ठाकुर, ओमप्रकाश सोनी, अशोक सोनी, संतोष सोनी, संदीप सोनी, रजत केशरी, सुनील सोनी, अंकुर गुप्ता, राकेश तिवारी, नवीन सारथी, अंकुर ठाकुर एवं पंकज जायसवालसहित छठ पूजा सेवा समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।






















