वनकर्मी का हड़ताल 19वें और मनरेगा संघ का 5 वे दिन जारी
बलरामपुर: बलरामपुर जिले सहित राजपुर वन विभाग के वनकर्मी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 19वें दिन हड़ताल पर रहे वही मनरेगा संघ भी दो सूत्रीय मांगों को लेकर वन विभाग कार्यालय के सामने 5वें दिन हड़ताल रहे। वन विभाग व मनरेगा कर्मचारियों को हड़ताल पर चले जाने से कार्य प्रभावित हो रहा है। समर्थन करने पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश सोनी।
छत्तीसगढ़ वन विभाग के आह्वान पर वनकर्मी 12 सत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल पर चले गए है। कार्य प्रभावित के साथ जंगल में आग बुझाने वाला कोई नही है। राजपुर वन विभाग प्रांगण में 19वें दिन राजपुर से 33, शंकरगढ़ से 17 व कुसमी से 13 कुल 63 वनकर्मी हड़ताल पर बैठे है। वही दो सूत्रीय मांगों को लेकर 5वें दिन हड़ताल पर बैठे हैं।

वनकर्मियों की 12 सूत्रीय मांग

01. वनरक्षक के वेतनमान 2750 से 3050 का विभागीय भर्ती नियम में 2003 से प्रावधान किया जाए।

02. संघ द्वारा प्रस्तावित वेतनमान का लाभ दिया जाए।

03. पुरानी पेंशन योजना लागू किया जाए।

04. सेटअप पुनरीक्षण किया जाए छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के पश्चात आज दिनांक तक सेटअप पुनरीक्षण नहीं हुआ है।

05. पदनाम वर्दी हेतु संबोधित पदनाम एवं वर्दी एवं अन्य पहचान चिन्ह का निर्धारित किया जाए तथा वन कर्मचारियों 5000 रुपए प्रतिवर्ष वर्दी भत्ता।

06. वनोपज संघ के 1 माह का अतिरिक्त वेतन दिया जाए।

07. प्रोटेक्शन फोर्स गठन किया जाए।

08. काष्ठ वनोपज प्रदाय से कमी मात्रा की कमी होने पर अपलेखन किया अथवा सम्बंधित मांगपत्र कर्ता से वसूली की कार्यवाही की जाए।

09. विभागीय पर्यटन स्थलों में निःशुल्क प्रवेश दिया जाए।

10. वनपाल प्रशिक्षण आगामी सत्र से प्रारंभ किया जाए।

11. भृत्य वन चौकीदार शैक्षणिक योग्यता के अनुसार सहायक ग्रेड 3 में समायोजन किया जाए।

12. दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए।

धरने पर मनोज कुमार जायसवाल, रामप्रताप , प्रमीट कुमार एक्का, प्रेमसाय दिवान, युधीष्ठीर राम, राजेश सिन्हा, अविनाश गुप्ता, संतोष पैकरा, मालती माझी, एली एलासा मिंज, सुसन्ना भगत, कामेश्वरी कुजूर आदि मौजूद थे।

मनरेगा कर्मियों की दो सूत्रीय मांग

01. चुनावी जन घोषणा पत्र को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाए।

02. नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक रोजगार सहायकों का ग्रेड पे निर्धारित कर समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 का पालन करते हुए पंचायत कर्मी नियमावली लागू हो।

धरने पर कार्यक्रम अधिकारी प्रीती प्रियंका लकड़ा, कृष्णा गुप्ता, आशुतोष गुप्ता,बृजेश तिवारी, अंजू भगत, यंजना सिंह, सचिन गुप्ता, बृजनाथ पैकरा, तोरण सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!