बलरामपुर: वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर जिले की प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ  नयनतारा सिंह तोमर ने जिलेवासियों से पेट्रोल और डीजल का किफायती तथा आवश्यकतानुसार उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिले में ईंधन की नियमित आपूर्ति जारी है, इसलिए नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने जिलेवासियों से शांति एवं संयम बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें। सभी उपभोक्ता अपनी वास्तविक जरूरत के हिसाब से ही पेट्रोल या डीजल खरीदें ताकि जिले के प्रत्येक नागरिक को सुगमता से ईंधन मिल सके।

जिले में ईंधन के स्टॉक को लेकर प्रशासन लगातार ऑयल कंपनियों के सतत् संपर्क में है। ईंधन की बचत को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए प्रशासन ने नागरिकों से अनावश्यक यात्राओं से बचने की सलाह दी है। उन्होंने अपील की है कि लोग कम दूरी के लिए पैदल चलने या साइकिल का उपयोग करने को प्राथमिकता दें और अत्यावश्यक होने पर ही निजी वाहनों का उपयोग करें। सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक लाभ ले। आम जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों से भी शासकीय कार्यों में ईंधन का जिम्मेदारीपूर्वक और किफायती उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे स्वयं जागरूक बनें, ईंधन का किफायती उपयोग करें एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!