

बलरामपुर: कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिले में अवैध भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील शंकरगढ़ अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से जांच एवं कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान कुल 5 प्रकरणों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण एवं परिवहन पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की गई। टीम द्वारा कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया गया है। संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी के निर्देशन में आमजन की सुरक्षा एवं आवश्यक वस्तुओं के नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए जिले में नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है। अवैध भंडारण, परिवहन एवं अन्य अनियमितताओं के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अवैध ईंधन भंडारण अथवा परिवहन की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।





















