कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी की कार पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। ममता बनर्जी ने खुद आरोप लगाया है कि बैरकपुर में उनकी कार को निशाना बनाकर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए। उन्होंने घटना के दौरान पुलिस की मौजूदगी का भी दावा किया और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दरअसल, ममता बनर्जी रविवार को बैरकपुर में एक टीएमसी कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात करने पहुंची थीं। इसी दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी कार पर पथराव किया गया। ममता के मुताबिक, हमले के दौरान उनकी गाड़ी पर बड़े पत्थर फेंके गए। उन्होंने कहा कि अगर उस वक्त कार की खिड़कियां खुली होतीं, तो उनके सिर में गंभीर चोट लग सकती थी।ममता बनर्जी ने घटना को लेकर कहा कि पुलिस की मौजूदगी में असामाजिक तत्वों ने उनकी कार पर हमला किया। उन्होंने दावा किया कि पथराव इतना तेज था कि खिड़कियां खुली होने की स्थिति में उनका सिर फट सकता था।

उन्होंने कहा, “पुलिस के सामने ही असामाजिक तत्वों ने मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके। गाड़ी पर हमला इतना जबरदस्त था कि अगर खिड़कियां खुली होतीं, तो मेरा सिर फट जाता। हम सब मारे जा सकते थे।ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ प्रदर्शन के दौरान ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए गए। उन्होंने घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा।ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बीजेपी को सुरक्षा दे रही है। हालांकि, पथराव की घटना और लगाए गए आरोपों को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है।

बैरकपुर में हुई इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमाने के आसार हैं। ममता बनर्जी के आरोपों के बाद सत्तारूढ़ टीएमसी और बीजेपी के बीच एक बार फिर टकराव बढ़ सकता है। घटना को लेकर पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पथराव किन लोगों ने किया और इसके पीछे वास्तविक कारण क्या था।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!