अंबिकापुर:  सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी जब्त किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 अगस्त को कोटछाल सीतापुर निवासी और वर्तमान में चठिरमा क्षेत्र में रहने वाले महेश्वर गुप्ता ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ गलत आशय से छेड़छाड़ की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 519/26 दर्ज कर धारा 137(2), 74 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी महेश्वर गुप्ता, पिता ईश्वरचंद गुप्ता, उम्र 24 वर्ष, निवासी कोटछाल सीतापुर, हाल मुकाम चठिरमा थाना गांधीनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा जब्त कर लिया।पुलिस ने बताया कि मामले में पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। नाबालिगों से संबंधित गंभीर अपराधों में पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारतीय मार्कण्डेय, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर तथा आरक्षक सुरेश पैकरा और मोतीलाल की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!