दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में आग से 10 लोगों की मौत की खबर है. सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. अब तक तीन लोगों को बचाया जा चुका है और राहत और बचाव कार्य जारी है. घायलों को मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि इस रेस्टोरेंट में लोगों के ठहरने की व्यवस्था भी थी. इसके चलते मरने वालों की संख्या की तादाद बड़ी है.

आग बुझाने के लिए कुल 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं. दमकल विभाग ने बताया कि बुधवार को सुबह 9 बजे आग लगने की सूचना मिली. वहीं, इलाके में रास्ता और गलियां पतली होने के कारण दमकल को पहुंचने में समय लगा. हालांकि आग बुझने का काम स्थानीय लोगों ने शुरू कर दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उन्होंने लोगों को निकाला तो कई लोगों की मृत्यु हो चुकी थी और कई लोगों जीवित थे.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!