सूरजपुर:  भारतीय सायबर अपराध समन्वय केन्द्र (आई फोर सी) द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल ज्वाईट साइबर क्राईम कार्डिनेशन टीम मैनेजमेंट इन्फारमेंशन सिस्टम (जेसीसी टीएमएस) पोर्टल के माध्यम से विभिन्न बैंकों में संचालित संदिग्ध खातों की सूची प्राप्त होने जांच की गई। जांच में साइबर ठगी से जुड़े एक सामूहिक बैंक खाते के माध्यम से करोड़ों रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया।

जांच में पाया गया कि आरोपी देवनारायण चक्रधारी एवं महेश चक्रधारी द्वारा मिलकर भारतीय स्टेट बैंक शाखा सूरजपुर में डीएन चक्रधारी एजुकेशन डेवलपमेंट एसोसिएशन नामक संस्था के नाम से पंजीयन कराकर खाता खुलवाया गया था। इस बैंक खाते से संबंधित केवाईसी एवं बैंक विवरण प्राप्त कर जांच की गई। ऐसे बैंक खातों के संबंध में देश के 21 राज्यों के 150 खाता धारकों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें कुल 1,13,32,09,604 रुपये (एक अरब तेरह करोड़ बत्तीस लाख नौ हजार छह सौ चार रुपये) की साइबर ठगी की रकम का लेनदेन हुआ जिसमें डीएन चक्रधारी के खाते में 13 करोड़ रूपये का ट्रान्जेक्शन होने की जानकारी सामने आई। खाताधारक देवनारायण चक्रधारी और महेश कुमार चक्रवारी द्वारा अपने खाता को अवैध धन अर्जित करने के उद्देश्य से सायबर फाड गिरोह के सदस्यो को उपलब्ध कराकर अनेक राज्यों में साइबर ठगी किया जाना प्रथम दृष्ट्या पाये जाने से थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 107/26 धारा 317(4), 318(2), 61(2)(ए), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पूर्व में आरोपी देवनारायण चक्रधारी, महेश चक्रधारी, अमन पासवान, जिशान रजा को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर  योगेश कुमार पटेल ने धोखाधड़ी व ऑनलाईन सायबर फ्राड के मामलों की विवेचना गंभीरता से करते हुए आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व सीएसपी विशाल गर्ग के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर की पुलिस आरोपी की लगातार पतासाजी में लगी थी इसी बीच मुखबीर की सूचना व नई तकनीक की मदद से जानकारी मिली कि आरोपी दिल्ली में है। पुलिस टीम विधिवत् दिल्ली रवाना हुई जहां दबिश देकर आरोपी सचिन कुमार पिता स्व. राधेश्याम प्रसाद उम्र 25 वर्ष, स्थाई पता निवासी ग्राम भराजो पोस्ट झर्पाे थाना टाटीझरिया जिला हजारीबाग झारखण्ड, वर्तमान निवासी मकान नम्बर 3-ए, फेस-3, जे.जे. क्लस्टर, मदनपुन खादर सरिता विहार थाना कालिंदीकुन्ज जिला दक्षिण दिल्ली से पकड़कर सूरजपुर लाया गया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि सायबर फ्राड को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर 3 नग मोबाईल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस पूरे प्रकरण में आरोपियों को 39 लाख रूपये कमिशन मिला है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रहलाद यादव, एसआई सकलूराम भगत, संदीप सिंह, आरक्षक अखिलेश पाण्डेय, रविराज पाण्डेय, जितेन्द्र पटेल, रौशन सिंह सक्रिय रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!